मेरठ, मार्च 14 -- गंगानगर क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही सीवर जाम की समस्या को लेकर मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने कड़ा रुख अपनाया है। लोगों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मेयर ने मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) को 15 दिनों के भीतर पूरे गंगा नगर क्षेत्र के सीवर नेटवर्क की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 15 दिन में सफाई नहीं कराए जाने पर इसकी मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी। शुक्रवार को गंगानगर के लोगों ने मेयर के निजी निवास पर पहुंचकर सीवर को शिकायत की। बताया कि क्षेत्र की सीवर लाइनें अक्सर चोक रहती हैं, जिसके चलते बिना बारिश के भी सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इस गंदे पानी के कारण स्कूली बच्चों और महिलाओं का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मेयर ने कमिश्नर और मेडा उपाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.