बदायूं, नवम्बर 6 -- बदायूं। मेड़ के विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या का सोशल मीडिया पर वीडियों वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी मामूली कहासुनी के बाद तमंचा निकालकर फायर करता नजर आ रहा है। घटना बुधवार को हुई थी। गुरुवार को वीडियो सामने आया। शाहजहांपुर जिले के परौर थाना क्षेत्र गहोडी गांव में बुधवार को बदायूं के उसावां वार्ड चार निवासी अरवेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वार्ड सात के कल्लू सिंह ने मेड़ काटने के विवाद के बाद अरवेश से कहासुनी हुई थी। इसके बाद कल्लू अपने भाई और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ बाइक से खेत पर पहुंचा और तमंचे से फायर कर दिया। गोली सीधे अरवेश को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कल्लू पहले कह रहा है गाली क्यों दे रहे हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.