मेड़ के विवाद में दलित युवक से मारपीट का आरोप, पांच पर केस
उन्नाव, जुलाई 30 -- बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के बेहटा गोपी गांव में खेत की मेड़ को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। दलित युवक ने गांव के चार नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति पर जातिसूचक गालियां देने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेहटा गोपी गांव निवासी छोटे लाल धानुक पुत्र मुन्नीलाल ने कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 26 जुलाई को वह गांव निवासी लाल बाबू पुत्र देवी गुलाम के खेत में मेड़ बना रहा था। आरोप है कि अगले दिन 27 जुलाई को गांव के ब्रह्मानंद द्विवेदी, अशोक अवस्थी, गोरेलाल तिवारी और गोपाल तिवारी ने मेड़ बनाने का विरोध करते हुए रास्ते में रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.