गौरीगंज, मार्च 24 -- संग्रामपुर। खेत की मेड़ काट रहे दो लोगों को रोकना युवक पर भारी पड़ गया। दोनों ने मिलकर युवक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू की है। थाना क्षेत्र के बोझी नेवादा कनू निवासी सूरज वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को उसके गांव के ही राजेन्द्र वर्मा व संदीप वर्मा उसके खेत की मेड़ काट रहे थे। जब उसने उन्हें ऐसा करने से रोका तो दोनों ने उसपर हमला बोल कर जमकर मारा पीटा। जब उसकी पत्नी बीच बचाव करने आई तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। एसओ संजय सिंह ने बताया कि केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.