मेड़ काटने पर दो लोगों पर मुकदमा
बरेली, मई 28 -- शीशगढ़। क्षेत्र के गांव बंजरिया निवासी रामचंद्र ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है उनके गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। गाटा संख्या 305 में एसडीएम के आदेश अनुसार मेढ़ डलवा दी गई थी। सईद अहमद व निसार अहमद ने मेड़ तोड़ दी। शिकायत करने पर एसडीएम बहेड़ी ने लेखपाल व पुलिस बल की मदद से खेत में मेढ़ दोबारा डलवा दी। आरोपियों ने मेढ़ फिर तोड़ कर उनके खेत की जमीन अपने खेत में मिला ली। आरोपी मेढ़ डलवाने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी के निर्देश पुलिस ने आरोपी सईद अहमद, निसार अहमद निवासी ग्राम बंजरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.