गौरीगंज, अप्रैल 4 -- मुसाफिरखाना। कोतवाली क्षेत्र के पूरे पहलवान गांव में शुक्रवार को खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट में बदल गया। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर जांच शुरू की है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम पूरे पहलवान गांव निवासी प्रदीप यादव और सत्यनारायण यादव पक्षों के बीच खेत का मेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। एक पक्ष से प्रदीप यादव (61), उनके पुत्र ज्ञानेंद्र (22) और पुत्री अमृता यादव (20) घायल हुए। वहीं दूसरे पक्ष से माधुरी (28) और निशा (38) चोटिल हुईं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अमृता यादव और निशा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.