गोंडा, अप्रैल 25 -- नबाबगंज, संवाददाता। खेत की मेड़ काटने के विवाद में दलित युवक को बाप बेटों ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गोकुला के गोजर पुरवा निवासी सुनील कोरी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे गांव के ही गुड्डू यादव ,लूले, शेशू पुत्रगण ननकानू तथा ननकानू ने मिलकर उसके खेत की मेड़ काट दी। विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने मना किया तो उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। यह भी पढ़ें- खेत की मेढ़ काट पानी भरने के विरोध पर मारपीट बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई को भी मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अभय सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.