रुडकी, मई 21 -- लक्सर, संवाददाता। मुकरपुर गांव में खेत की मेड़ काटने का विरोध करने पर एक पक्ष के चार लोगों ने खेत स्वामी पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुकरपुर गांव निवासी फारूख पुत्र इरफान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 मई की सुबह करीब 11 बजे वह अपने खेत पर गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...