मिर्जापुर, मार्च 9 -- मिर्जापुर। चुनार तहसील क्षेत्र के मेड़िया-चुनार पक्का पूल तिराहे के मध्य भारतरत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा लगाने के लिए खुदाई कर छोड़ दिया गया है। गड्ढे के किनारे मिट्टी के ढेर राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। रात-बीरात आवागमन करने वालों के वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना है। तिराहे से चुनार से मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी , भदोही, जौनपुर जनपद के अलावा छत्तीसगढ़, झारखण्ड, मध्यप्रदेश आदि प्रदेशों से आने जाने वाले वाहनों का भारी संख्या में आवागमन होता है। यहां प्रतिमा लगाने के लिए सड़क को काफी लंबा चौड़ा और गहरा खोद कर सड़क पर ही मिट्टी का ढेर लगाकर लगभग एक माह से छोड़ दिया गया है। किसी भी समय बड़ा हादसा होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तिराहे को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.