हरदोई, अगस्त 8 -- हरदोई। थाना बघौली क्षेत्र के ग्राम सैदापुर कलां में जमीन के बंटवारे और मेड़बंदी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद हुई मारपीट में प्रथम पक्ष के जंगबहादुर, विनोद और प्रवीण तथा द्वितीय पक्ष के तोताराम, जोगपाल और जोगपाल की पत्नी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बघौली पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कछौना भिजवाया। एसओ प्रशान्त दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...