मेड़बंदी के पत्थर को तोड़ा, चार पर मुकदमा
भदोही, मई 10 -- भदोही, संवाददाता। जिले के औराई थाना क्षेत्र के नटकापुर गांव निवासी मनोरमा पत्नी अशोक कुमार ने थाने में तहरीर दिया। राजस्व टीम द्वारा पैमाइश के बाद खेत में मेड़बंदी को लगाए गए पत्थर को तोड़ने का आरोप मढ़ा। पुलिस जांच कर रही है। तहरीर में महिला ने कहा कि जंगला गांव में उनकी जमीन है। औराई तहसील के अफसरों के निर्देश पर धारा 24 के तहत पैमाइश कराया गया था। उसके बाद मेड़बंदी करके पत्थरचौका लगवाकर तार से घेराबंदी किया गया था। 28 अप्रैल को मेड़बंदी हुई थी जबकि 30 अप्रैल की रात में पत्थर के खंभों को तोड़ दिया गया। यह भी पढ़ें- जमीन पर अवैध कब्जा का आरोप, रिपोर्ट दर्ज पुलिस ने पंधारी सरोज, राजन, मुनीब और चंद्रशेखर सरोज निवासी घरौंदा के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 326 (ई), 352 और 351 (2) के तहत मामला दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.