मिर्जापुर, जनवरी 14 -- मिर्जापुर। हरियाणा में पिछले दिनों हुए पावरलिफ्टिंग नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भिस्कुरी स्टेडियम के खिलाड़ी ज्योति यादव सिल्वर मेडल एवं दीनबंधु पांचवा स्थान प्राप्त कर मंगलवार को स्टेडियम पर पहुंचने पर जिला कीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह ने दोनों विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साथ में उनके प्रशिक्षक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निधि सिंह पटेल को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कीड़ा अधिकारी ने कहा कि नेशनल में मेडल लेकर आने वाले खिलाड़ियों क सम्मानित किया जाएगा। उधर निधि ने दवा किया कि उनके प्रशिक्षित खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त करने में सक्षम हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.