रांची, सितम्बर 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक विजेताओं को उपाधि देने के बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आगे के डिग्री वितरण के लिए कुलपति प्रो सरोज शर्मा को अधिकृत करते हुए समारोह स्थल से विदाई ली। लेकिन, इसके बाद समारोह में अव्यवस्था दिखी। काफी देर तक मंच खाली रहा। पीएचडी धारकों समेत अन्य विद्यार्थियों को काउंटर से डिग्री देने की व्यवस्था की गई। काउंटर पर भीड़ बढ़ते ही अव्यवस्था फैल गई। विद्यार्थियों के बीच बहस, चिल्लाने और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। पीएचडी धारकों में खास नाराजगी दिखी। उनका सवाल था कि क्या दीक्षांत समारोह सिर्फ स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए था? जब डिग्री काउंटर से ही बांटनी थी, तो दीक्षांत समारोह का शुल्क क्यों लिया गया। यह भी पढ़ें- आरयू दीक्षांत समारोह में 58 म...