कानपुर, अप्रैल 26 -- कानपुर। कोयला नगर स्थित किड्स वर्ल्ड एजुकेशनल एकाडेमी के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दीप प्रज्जवलन के साथ शुरु हुए कार्यक्रम में संजीव बेरी ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। खेल न केवल शारीरिक रूप से मजबूत करते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। दौड़, लंबीकूद, रस्साकशी, बैलेंस रेस, बोरा दौड़ एवं अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। विजयी प्रतिभागी बच्चों को जब मेडल औऱ प्रशस्तिपत्र दिया गया तो उनके चेहरे खिल उठे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.