नई दिल्ली, मई 5 -- मेट गाला दुनिया के सबसे बड़े और ग्लैमरस फैशन इवेंट्स में से एक है, जो हर साल न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित होता है। इस इवेंट में दुनियाभर के सिलेब्रिटी और फैशन आइकन खास थीम के अनुसार अनोखे और क्रिएटिव आउटफिट्स पहनकर नजर आते हैं। भारतीयों का भी इसमें खूब बोल-बाला रहता है। ईशा अंबानी से लेकर अनन्या बिरला तक, इस साल कई सेलेब्स ने अपने लुक से सुर्खियां बटोरीं। वहीं, मेट गाला 2026 में जयपुर की रॉयल फैमिली की राजकुमारी गौरवी कुमारी ने अपने डेब्यू से सभी का ध्यान खींच लिया। उनका लुक सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि एक रॉयल विरासत की कहानी भी है। उनके इस खास आउटफिट को मशहूर डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया था। सबसे खास बात यह है कि इस गाउन में उनकी दादी महारानी गायत्री देवी की असली गुलाबी शिफॉन साड़ी का इस्तेमा...