नई दिल्ली, मई 5 -- मेट गाला 2026 का आगाज हो गया है। इस बार फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और बिजनेसवूमेन ईशा अम्बानी ने हिस्सा लिया है। लेकिन आपके मन में ये सवाल नहीं आता कि इतने बड़े-बड़े लोग मेट गाला क्यों जाते हैं और उन्हें क्या मिलता है? आता है! तो चलिए आज हम आपको इसका जवाब देते हैं। यह भी पढ़ें- राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स से सजा करण जौहर का मेट गाला लुक, जानें क्यों है खासमेट गाला क्या है? न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में हर साल आयोजित होने वाला मेट गाला केवल एक रेड कार्पेट इवेंट नहीं है। मेट गाला एक चैरिटी इवेंट है जिसका मकसद म्यूजियम के 'कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट' के लिए फंड जुटाना है।कौन संभालता है मेट गाला? मेट गाला की शुरुआत 1948 में हुई थी। वहीं 1995 से इसकी कमान वोग (Vogue) की एडिटर-इन-चीफ एना...