मेट्रो स्टेशन से मोबाइल चोरी
नोएडा, जून 9 -- नोएडा। बोटेनिकल गॉर्डन मेट्रो स्टेशन के अंदर से चोर एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी कर फरार हो गए। हमीरपुर निवासी रिषभ गुप्ता ने बताया कि वह बीते माह 14 मई को शाम सवा छह बजे बोटेनिकल मेट्रो स्टेशन के अंदर गए। स्वचालित सीढ़ी से ऊपर जाने के दौरान किसी ने जेब से मोबाइल निकाल ली। जब तक उन्हें घटना की जानकारी होती चोर वहां से निकल चुका था। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। शिकायतकर्ता का कहना है कि मोबाइल में उसकी कई निजी तस्वीरें और दस्तावेज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.