नोएडा, मई 11 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन से सोमवार सुबह 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ने छलांग लगा दी। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह सूचना मिली कि सेक्टर-63 के इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन से 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ने नीचे छलांग लगा दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, वहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- 45 साल के अधेड़ ने नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन से कूदकर दी जान पुलिस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.