गाज़ियाबाद, दिसम्बर 23 -- गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़े युवक का स्मार्टफोन अज्ञात चोरों ने साफ कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। गाजीपुर कोतवाली के सकलेनाबाद निवासी ऋषभ कुमार का कहना है कि बीते 14 दिसंबर को दोपहर करीब पौने दो बजे वह शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर मौजूद था। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। मोबाइल गायब देख उसने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। घटना के बाद ऋषभ कुमार ने सिहानी गेट थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का कहना है कि मोबाइल में महत्वपूर्ण निजी डाटा और जरूरी संपर्क नंबर थे, जिससे उसे काफी परेशानी का सामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.