आगरा, मार्च 5 -- फतेहाबाद रोड मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग के दौरान यात्री के बैग से मिस कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मी सतर्क हो गए। यात्री को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी। स्टेशन कंट्रोलर दीपक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना दो मार्च रात 7:55 बजे की है। कंट्रोलर दीपक कुमार ने बताया कि आरक्षी रमाकांत सिंह ने सूचना दी कि यात्री के बैग की स्केनिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। बैग की जांच करने पर उसमें एक मिस कारतूस मिला है। जिस पर कुछ कोड अंकित है। इसके अलावा बैग से वीवो का चार्जर, चार्जिंग लीड, काली पॉलीथिन में कुछ कागजात, गुलाबी रंग का लंच बॉक्स और एक पॉलीथिन में टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में यात्री ने अपना नाम उमेश निवासी इंद्र ज्योति नगर टेढ़ी बगिया बताया। सूचना पर पहुंची पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.