मेट्रो स्टेशन पर मां के साथ सो रही 9 महीने की बच्ची उठा ले गए 2 युवक, 20 हजार में बेच दी
कार्यालय संवाददाता, अगस्त 9 -- उत्तर प्रदेश के मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में बेगमपुल मेट्रो स्टेशन के पास मां के बराबर में सो रही नौ महीने की बच्ची का बाइक सवार दो युवकों ने अपहरण कर लिया। आरोपियों ने बच्ची को 20 हजार रुपये में एक व्यक्ति को बेच दिया। शनिवार को लालकुर्ती पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्ची को खरीदने वाले आरोपी को भी दबोच लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। घटना पांच अगस्त की देर रात बेगमपुल क्षेत्र में हुई। कादीपुर निवासी और हाल में बेगमपुल में रह रही चांदनी पत्नी सोनू ने पुलिस को बताया कि वह बच्ची के साथ सो रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात युवक उसकी नौ माह की बच्ची को उठाकर ले गए। लालकुर्ती पुलिस ने बच्ची की बरामदगी के लिए दो टीमों का गठन किया और सीसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.