लखनऊ, मई 1 -- चारबाग मेट्रो स्टेशन पर कमर में तमंचा लगाकर शौक में घूम रहे छात्र का सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा लिया। उसे पुलिस से सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर नाका अभिनव वर्मा के मुताबिक पकड़ा गया छात्र वेदांग अनिहोत्री है। वह हरदोई का रहने वाला है। यहां चिनहट इलाके में रहता है और एक निजी कालेज से बीकाम का छात्र है। गुरुवार को चारबाग मेट्रो स्टेशन पर पहुंचा। वहां स्कैनर में चेकिंग के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा लिया। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि वह शौकिया तमंचा लगाकर घूम रहा था। पुलिस पूछताछ कर रही है कि तमंचा लाया कहां से था?
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.