कानपुर, जून 7 -- कानपुर। कानपुर मेट्रो के बड़ा चौराहा स्टेशन पर रविवार को आयोजित शो योर टैलेंट मुहिम के तहत कलाकारों की काव्य और संगीत प्रस्तुतियों ने यात्रियों का दिल जीत लिया। 'इंकटेल्स' संस्था के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने कविता, शायरी और गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कई प्रतिभागी दूसरे शहरों से भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कवियित्री अंशिका त्रिवेदी ने नारी सशक्तिकरण पर आधारित कविता प्रस्तुत कर सराहना बटोरी, जबकि श्रुति वाजपेयी, विनय कुमार माधव, रिचा, राजा हसन राजा और रिचा त्रिपाठी की रचनाओं ने भी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीत प्रस्तुतियों में आरती ढमेरिया, गोविंद, लक्ष्मी प्रसाद, अमित बाजपेयी और शैलेंद्र कुमार जमीर ने लोकप्रिय गीतों को मधुर आवाज में पेश किया। सुंदरम फतेहप...