नई दिल्ली, मार्च 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने फेज एक और दो के मेट्रो स्टेशनों पर लगे एस्केलेटर के कायाकल्प करने की पहल की है। मौजूदा समय में दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 374.4 किलोमीटर व 271 स्टेशन हैं। इन स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए 1200 से अधिक एस्केलेटर लगे हुए हैं। एस्केलेटर की मदद से यात्री आसानी से प्लेटफॉर्म तक पहुंच जाते हैं। बताया जा रहा है कि ये एस्केलेटर 30 वर्ष इस्तेमाल किए जा सकते हैं। मेट्रो में प्रतिदिन लाखों यात्री सफर करते हैं। इस वजह से मेट्रो परिचालन के दौरान एस्केलेटर लगातार चालू हालत में रहते हैं। फेज एक व दो कॉरिडोर के स्टेशनों पर लगे एस्केलेटर 15 वर्ष से अधिक पुराने हो चुके हैं। इस वजह से कई बार एस्केलेटर के अचानक बंद होने की समस्या भी देखी गई है। इसके बेहतर रखरखाव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.