मेट्रो स्टेशन के समीप युवक से मोबाइल लूटा
नोएडा, मई 30 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर डेल्टा वन मेट्रो स्टेशन के समीप एक युवक से बाइक सवार बदमाश मोबाइल लूटकर ले गए। तिलपता करनवास गांव के रहने वाले चेतन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह 17 मई को डेल्टा वन मेट्रो स्टेशन के समीप से गुजर रहा था। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश उसका मोबाइल झपटकर ले गए। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.