मेट्रो स्टेशन के बाहर युवक से मोबाइल छीना
गाज़ियाबाद, जून 25 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। कौशांबी थाना क्षेत्र में मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवारों ने एक युवक का मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। नीति खंड एक निवासी सागर साहनी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह निजी कार्य से जा रहे थे। वैशाली मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे तभी बाइक सवार बदमाश ने उनका मोबाइल छीन लिया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से शिकायत की।सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मेट्रो स्टेशन की सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.