नोएडा, दिसम्बर 18 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के पास गुरुवार शाम चलती कार में आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। गनीमत रही कि आग के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शाम करीब सात बजे दिल्ली के न्यू अशोक नगर की ओर से नोएडा की तरफ सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के निकट गाड़ी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। फायर सर्विस यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना की गई। घटनास्थल पर जाकर देखा कि आग कार में लगी थी। दिल्ली नंबर की कार को चला रहा चालक सुरक्षित था। फायर सर्विस यूनिट ने पूरी तरह आग को बुझाया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.