मेट्रो स्टेशन के पास कार-बाइक की टक्कर, दो घायल
मेरठ, मई 26 -- सदर थाना क्षेत्र की रजबन चौकी के पास एमईएस मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद कार सवार फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान पांडव नगर निवासी अरुण दूबे और ए-ब्लॉक शास्त्री नगर निवासी चंदन पाठक के रूप में हुई। दोनों युवक बाइक से घर की ओर जा रहे थे। एमईएस मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.