लखनऊ, दिसम्बर 29 -- पुलिस लाइन गेट के पास स्थित आईटी मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में खड़ी कार का शीशा तोड़कर बेखौफ बदमाशों ने लैपटॉप, डेबिट व क्रेडिट कार्ड समेत अन्य दस्तावेज चोरी कर लिए। पीड़ित की तहरीर पर महानगर ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। निरालानगर निवासी मयंक मेहरोत्रा के मुताबिक, 25 दिसंबर को वह कार से आलमबाग जा रहे थे, लेकिन ट्रैफिक जाम से बचने के लिए उन्होंने कार आईटी मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में खड़ी कर दी। इसके बाद वह मेट्रो से आलमबाग चले गए थे। काम निपटाने के बाद वह कार लेने गए तो कार की ड्राइविंग सीट की तरफ का शीशा टूटा था। जब अंदर देख तो उनकी कार में रखा लैपटॉप, क्रेडिट व डेबिट कार्ड सहित अन्य दस्तावेज गायब थे। इसके बाद उन्होंने पार्किंग संचालक व अन्य लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन घटना के बाद उन्हें कोई कुछ जानकारी नहीं दे पाया। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.