कानपुर, फरवरी 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक के मेट्रो सेक्शन में बारादेवी से नौबस्ता तक पांचों एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों में आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। वीडियो एनालिटिक्स तकनीक से युक्त अत्याधुनिक कैमरे न केवल स्टेशनों की सतत निगरानी करेंगे, बल्कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय स्थिति की पहचान कर तुरंत अलर्ट देने में भी सक्षम होंगे। मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि झकरकटी और ट्रांसपोर्ट नगर अंडरग्राउंड स्टेशनों पर कैमरों को लगाने का काम चल रहा है। बारादेवी, किदवई नगर, बसंत विहार, बौद्ध नगर और नौबस्ता में सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन कर कैमरों का कॉन्फिगरेशन कर उन्हें लाइव कर दिया गया है। वीडियो एनालिटिक्स फीचर से लैस ये कैमरे स्टेशन परिसर में पड़ी लावारिस वस्तुओं की पहचान कर सकेंगे। साथ ही यात्रियों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.