नई दिल्ली, मार्च 5 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। डीएमआरसी ने ब्लू लाइन के कई स्टेशनों पर एस्केलेटर की मेंटिनेंस का काम शुरू किया है। इसकी वजह से आवागमन के लिए कुछ समय तक एस्केलेटर बंद रह सकते हैं। डीएमआरसी का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने और आने-जाने को आसान बनाने के लिए कुछ एस्केलेटर पर बड़े ओवरहॉलिंग का काम किया जा रहा है। डीएमआरसी ने मेंटेनेंस की इस अवधि में एस्केलेटर की बजाय यात्रियों को लिफ्ट का प्रयोग करने के लिए सलाह दी है। डीएमआरसी के मुताबिक, मेट्रो की ब्लू लाइन पर प्रीत विहार, निर्माण विहार, लक्ष्मी नगर, बॉटनिकल गार्डन, गोल्फ कोर्स, नोएडा सिटी सेंटर स्टेशनों पर ओवरहॉलिंग का काम किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.