नई दिल्ली, मार्च 8 -- -ई-रिक्शा चालक बेतरतीब तरीके से सड़क पर खड़े करते हैं ई-रिक्शा चालक नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में मेट्रो स्टेशनों के बाहर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। चालक ई-रिक्शा को सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़ा करते हैं, जिस कारण जाम लगता है। इस समस्या से जूझने वाले लोग यातायात पुलिस को लगातार शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं निकला जा रहा है। दिल्ली यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि समय-समय पर अभियान चलाकर ई-रिक्शा हटाए जाते हैं, लेकिन कुछ समय बाद फिर से लौट आते हैं। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए ई-रिक्शा चालकों को जागरूक किया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक मेट्रो स्टेशनों के पास ई-रिक्शा के लिए निर्धारित पार्किंग जोन नहीं बनाए जात...