मेट्रो साइट की बैरिकेडिंग तोड़कर कार ने मजदूर को कुचला
गाज़ियाबाद, जून 30 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में बेकाबू कार ने मेट्रो निर्माण की साइट के लिए की बैरिकेडिंग तोड़कर मजदूर को कुचल दिया। रविवार आधी रात के बाद हुए हादसे में घायल मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी इनामुल हक मेट्रो की साइट पर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ कट के पास कार्य के लिए रविवार आधी रात को एनएच-9 की सर्विस लेन पर काला पत्थर मार्ग के पास बैरिकेड लगाए गए थे। इस बीच में बड़ी क्रेन से काम होना था। इसीलिए एहतियातन तीन स्तर पर बैरिकेड लगाकर यातायात रोका गया था। रात करीब 1:50 बजे दिल्ली नंबर की एक कार तेज रफ्तार में आई और बैरिकेडिंग तोड़ते हुए वहां खड़े मजदूर उम्मेद अली को कुचल दिया। मौके पर मौजूद लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.