नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत दिल्ली मेट्रो का संपत्ति पर पोस्टर चिपकाने वालों पर एफआईआर दर्ज होगी। इसे लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के मुख्य सुरक्षा आयुक्त सुवाशीष चौधरी की तरफ से दिल्ली पुलिस को पत्र लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि ऐसे लोगों के खिलाफ डीएमआरसी द्वारा दी जाने वाली शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जाए। इससे मेट्रो संपत्ति को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी। जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार द्वारा राजधानी में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रतिदिन दिल्ली सरकार के मंत्री सड़कों पर स्वच्छता का हाल देखने एवं खामियों को ठीक करवाने के लिए स्वयं जा रहे हैं। बीते दिनों मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डीएमआरसी को भी निर्देश दिए थे कि वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.