मेट्रो रूट को लेकर शिंदे सेना में घमासान हो गया, मंत्री के खिलाफ सड़क पर क्यों उतरे लोग?
ठाणे, सितम्बर 12 -- ठाणे रिंग मेट्रो के रूट को लेकर सत्ताधारी शिंदेसेना के अंदर ही मतभेद सामने आने लगे हैं। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने रिंग मेट्रो के लिए एक दूसरे रूट का सुझाव दिया है। हालांकि, पार्टी के ही कुछ स्थानीय नगरसेवक और इलाके के लोग इस रूट के खिलाफ हैं। उनका कहना है कि मेट्रो का काम पहले से तय रूट पर ही होना चाहिए।सरनाईक के सुझाए रूट का विरोध क्यों? रिंग मेट्रो का जो रूट पहले तय किया गया था, उसमें लोकमान्यनगर, शिवाईनगर और उपवन इलाके शामिल थे। अब परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने इस रूट में बदलाव का सुझाव दिया है। उनके सुझाव के मुताबिक मेट्रो को लोकमान्य टीएमटी डिपो, आई माता मंदिर, कोरस रोड, वर्तकनगर नाका और शास्त्रीनगर की तरफ से ले जाने का प्रस्ताव है। इसी बदलाव को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध शुरू हो गया है।नगरसेवकों ने लोगों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.