हरिद्वार, मार्च 6 -- बहादराबाद विकासखंड के बोंगला गांव के मूल निवासी तुषार चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा-2025 में 216वीं रैंक हासिल की है। परिणाम घोषित होने के बाद उनके पैतृक गांव बोंगला में खुशी की लहर है। ग्रामीणों और परिचितों ने तुषार की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तुषार के पिता अर्जुन चौहान ने बताया कि वह करीब 30 वर्ष पहले बोंगला से दिल्ली आ गए थे। उन्होंने गुरुग्राम में लंबे समय तक प्रोजेक्ट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के पद पर काम किया। तुषार का जन्म और प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली में हुई। उन्होंने एएसएन पब्लिक स्कूल मयूर विहार से इंटर की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद आईआईटी बॉम्बे से बीटेक की डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के बाद तुषार ने 2019 से 2022 तक दिल्ली मेट्रो में सेक्शन इंजीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.