नई दिल्ली, मार्च 20 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली पुलिस ने फेस रिकग्निशन सिस्टम की मदद से चोरी का मामला सुलझाते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। नेहरू प्लेस थाना पुलिस और मेट्रो स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने महिला के पास से चोरी का पर्स और अन्य सामान बरामद किया। पुलिस उपायुक्त भरत रेड्डी के अनुसार, उत्तराखंड निवासी दीपिका अरोड़ा ने 15 मार्च को पर्स चोरी की शिकायत दी थी। उनका पर्स लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन पर स्कैनिंग के दौरान गायब हो गया था। पर्स में नकदी, मेट्रो कार्ड, बैंक कार्ड और जरूरी दस्तावेज थे। जांच में सीसीटीवी फुटेज में एक महिला संदिग्ध रूप से पर्स उठाते दिखी। इसके बाद फेस रिकग्निशन सिस्टम की मदद से हजरत निजामुद्दीन निवासी 42 वर्षीय आशा को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पर्स, Rs.26,728 नगद, मेट्रो कार्ड और दस्तावेज बरामद हुए। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.