नई दिल्ली, मार्च 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। इस वजह से गत वर्ष रिकॉर्ड संख्या में यात्रियों ने यात्राएं की। फेज चार के दो नए कॉरिडोर मजेंटा लाइन एक्सटेंशन (दीपाली चौक-मजलिस पार्क) व पिंक लाइन एक्सटेंशन (मौजपुर-मजलिस पार्क) पर हाल ही में मेट्रो का परिचालन शुरू होने के बाद मेट्रो का नेटवर्क बढ़ा है। ऐसे में मेट्रो में यात्रियों की संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) का कहना है कि कोरोना के दौर में मेट्रो सेवाएं प्रभावित होने से यात्रियों की संख्या कम हो गई थी। कोरोना के बाद मेट्रो में यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2024 में प्रतिदिन 62.39 लाख व वर्ष में कुल 228.3 करोड़ यात्राएं यात्रियों (पैसेंजर जर्नी) ने की थी। पिछले वर्ष प्रतिदिन 64.60...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.