नई दिल्ली, अगस्त 9 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। इस वजह से सामान्य दिनों के मुकाबले सोमवार से मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त होगी। यात्रियों को गहन सुरक्षा जांच की जाएगी। ऐसे में स्टेशन पर सुरक्षा जांच में अधिक समय लग सकता है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे सोमवार से थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें। ताकि स्टेशनों पर सुरक्षा जांच में लगने वाले समय के कारण गंतव्य तक पहुंचने में विलंब न हो। सामान्य दिनों में मेट्रो स्टेशनों पर सीआईएसएफ के जवान यात्रियों की एक बार सुरक्षा जांच करते हैं। मेटल डिटेक्टर से गुजरने के बाद सीएसआईएफ के जवान हैंड हेल्ड मशीन से यह जांच करते हैं। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर स्टेशनों पर ...