राजीव शर्मा, फरवरी 11 -- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मेट्रो फेज-V(A) को स्वीकृति दे दी गई। उन्होंने जानकारी दी कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत कुल 16 किलोमीटर की लंबाई वाले तीन नए कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे, जिनमें 13 मेट्रो स्टेशन शामिल होंगे। इस पूरी परियोजना की अनुमानित लागत करीब 12 हजार 15 करोड़ रुपए है, जिसमें दिल्ली सरकार का बजटीय हिस्सा 2,940.46 करोड़ रुपए रहेगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना को साल 2028 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया, साथ ही बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.