गुड़गांव, फरवरी 3 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के निर्माण में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए मंगलवार को जिला उपायुक्त अजय कुमार की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में बैठक हुई। इसमें गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने निजी जमीन से जुड़ी जानकारी साझा की। ऐसे में अब जमीन खरीदने की तैयारी शुरू हो गई है। जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जीएमडीए, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग और जीएमआरएल के अधिकारी मौजूद रहे। जीएमआरएल के एक अधिकारी के मुताबिक जिला उपायुक्त को बताया कि सेक्टर-33 में मेट्रो डिपो का निर्माण होना है। इसमें करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर करीब 100 कच्चे कमरे बने हुए हैं। ऐसे में जमीन अधिग्रहण समिति के सदस्य इस जगह का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद जमीन मालिक से बातचीत करके ...