कानपुर, जुलाई 29 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मेट्रो क्षेत्र के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सर्टिफिकेशन कोर्स शुरू किया है। इसके साथ ही यूपीएमआरसी भारत का पहला मेट्रो संगठन बन गया है, जिसने इस तरह के ऑनलाइन प्रमाणन पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। इन पाठ्यक्रमों का शुभारंभ यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने किया। इसमें 200 रुपये प्रति कोर्स फीस तय की गई है। स्किल इंडिया मिशन के तहत शुरू किए गए इन कोर्सों में रोलिंग स्टॉक, सिग्नलिंग, ट्रैक अनुरक्षण और ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) समेत एक दर्जन से अधिक विषय शामिल हैं। भविष्य में मेट्रो योजना, निर्माण, संचालन, अनुरक्षण और सुरक्षा से जुड़े अन्य पाठ्यक्रम भी जोड़े जाएंगे। ये कोर्स इंजीनियरों, पेशेवरों, छात्रों, सलाहकारों और मेट्रो ...