लखनऊ, जनवरी 25 -- लखनऊ। लखनऊ मेट्रो ने एक यात्री का ट्रेन में छूटे बैग को मात्र 20 मिनट में लौटा दिया। बैग में एक लाख रुपये के अलावा कई अन्य कीमती सामान थे। रविवार दोपहर 12:20 बजे, मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन चेकिंग के दौरान सुरक्षा गार्ड को एक बैग मिला। इस बैग में Rs.1,00,000 (एक लाख रुपये) नकद एवं अन्य ज़रूरी सामान था। सुरक्षा गार्ड ने बैग को स्टेशन कंट्रोलर के पास जमा कराया। स्टेशन कंट्रोलर की आवश्यक कार्रवाई के बाद, यात्री को दोपहर 12:40 बजे उनका बैग सुरक्षित उन्हें लौटा दिया गया। मेट्रो के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि लखनऊ मेट्रो के लॉस्ट एंड फाउंड सेल ने यात्री सेवाओं की शुरुआत से अब तक कुल 48.50 लाख रुपये नकद, 885 मोबाइल एवं 240 लैपटॉप यात्रियों को सुरक्षित लौटाए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.