कानपुर, सितम्बर 5 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने शनिवार को पहली बार मेट्रो परिचालन सेवा आरंभ किए जाने के नौ वर्ष पूरे होने पर मेट्रो दिवस मनाया। इस पर कानपुर मेट्रो के चार कर्मचारियों को लखनऊ में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए एमडी मेडल से सम्मानित किया गया। बेस्ट प्रोजेक्ट स्टाफ श्रेणी में कानपुर मेट्रो के आनंद कुमार झा (सेक्शन इंजीनियर ग्रेड-I/सिगनलिंग एंड टेलीकॉम) और बेस्ट ऑपरेशन एंड रोलिंग स्टॉक स्टाफ श्रेणी में कामिनी सिंह (सेक्शन इंजीनियर ग्रेड-II/रोलिंग स्टॉक) को एमडी सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। बेस्ट मेंटेनेंस स्टाफ श्रेणी में रेनू चौरसिया (सेक्शन इंजीनियर ग्रेड-I/सिगनलिंग एंड टेलीकॉम) और बेस्ट सपोर्टिंग स्टाफ श्रेणी में निहाल पाठक (प्रबंधक/जनसंपर्क विभाग) को एमडी ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया। यह भी पढ़...