कानपुर, अप्रैल 2 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो के डाउनलाइन पर एक दो दिनों बाद टेस्ट रन की शुरुआत हो जाएगी। मेट्रो ने थर्ड रेल इंस्टॉलेशन के बाद गुरुवार को इसे पहली बार चार्ज (ऊर्जीकृत) किया गया। यह रेलवे में ओएचई लाइन की तरह होती है, जो करंट से मेट्रो को दौड़ाती है। अप लाइन में मेट्रो का टेस्ट रन करीब एक महीने से चल रहा है। डाउन लाइन के टेस्ट रन के बाद मई अंत तक सीएमआरएस निरीक्षण होगा और फिर आम लोगों के लिए मेट्रो नौबस्ता तक चलने लगेगी। पतंगबाजी से बिजली बाधित नहीं होने देती थर्ड रेलकानपुर मेट्रो की ट्रेनें 750 वोल्ट डीसी थर्ड रेल से चलती हैं। इसमें पारंपरिक तौर पर प्रयोग होने वाली ओएचई (ओवर हेड इक्विपमेंट) की जगह ट्रैक के समानांतर बिछी हुई थर्ड रेल का प्रयोग किया जाता है। इस सिस्टम का मेंटेनेंस कम होता ...