मुख्य संवाददाता, अप्रैल 23 -- Kanpur News : अगर आप मेट्रो ट्रैक से एक किलोमीटर तक दोनों तरफ के किसी भूखंड का नक्शा पास कराएंगे तो आपको विकास शुल्क का 25 प्रतिशत ज्यादा देना होगा। इसके लिए केडीए बोर्ड की बैठक में मेट्रो परियोजनाओं का विशेष सुख सुविधा परियोजना में अधिसूचित किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। इस पर मुहर लगते ही आपको विशेष सुख सुविधा शुल्क देना पड़ेगा। केडीए बोर्ड की बैठक गुरुवार को होगी। इसमें 11 नए प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी जिसमें दो प्रस्ताव बजट से संबंधित हैं। केडीए शहर में विकास का बजट पेश करेगा। इसके अलावा टाउन प्लानिंग से संबंधित छह प्रस्ताव रखे गए हैं। इसमें मैकरॉबर्ट अस्पताल का भू-प्रयोग कार्यालय से बदलकर सार्वजनिक सुविधाएं रखे जाने का एजेंडा भी है। इस पर बोर्ड से संस्तुति मिलनी लगभग तय है। वहीं बाह्य विकास शुल्क की ...