मेट्रो ट्रेनों पर नजर आएंगी दिल्ली सरकार की योजनाओं की जानकारी
नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- दिल्ली सरकार की योजनाओं की जानकारी अब सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ मेट्रो ट्रेनों पर भी नजर आएंगी। दिल्ली सरकार ने लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए विज्ञापन की नई पहल शुरू की है। सेवा संकल्प अभियान के तहत मेट्रो ट्रेनों को प्राइवेट कंपनियों की तर्ज पर विज्ञापन से सजाया गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आईटीओ स्टेशन से रैप की गई पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।उन्होंने बताया कि 5 मेट्रो ट्रेनों के 36 कोच को सरकार की योजनाओं से संबंधित संदेशों के साथ प्रदर्शित किया गया है। ये ट्रेनें रेड, येलो, ब्लू, ग्रीन और वॉयलेट लाइनों पर संचालित होंगी और दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के लगभग 67 फीसदी हिस्से को कवर करेंगी। यह भी पढ़ें- श्रमिकों के पास जाकर पंजीकरण से लेकर सुविधाएं उपलब्ध कराएगी सरकार मुख्यमंत्री ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.