मेट्रो गार्ड के हत्यारोपियों को जमानत मिलने से लोगों में रोष
बागपत, जून 23 -- बागपत। मेट्रो के गार्ड पंकज धामा की हत्या के आरोपियों को न्यायालय में पेश होते ही जमानत मिलने से कस्बावासियों मे रोष है। उन्होंने इसे पुलिस की लचर कार्रवाई का परिणाम बताते हुए आक्रोश जताया। सोमवार को खेकड़ा से काफी लोग सोमवार को दिल्ली पहुंचे और मुकदमे के विवेचक से मिलकर नाराजगी जताई। खेकड़ा कस्बे का रहने वाला पंकज धामा पुत्र राजेंद्र धामा दिल्ली मेट्रो में गार्ड की नौकरी करता था। उसकी ड्यूटी रात्रि में इंद्रप्रस्थ रेलवे स्टेशन पर चल रही थी। 20 जून की सुबह ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह घर लौटने के लिए शाहदरा रेलवे स्टेशन पहुंच था। वहां शाहदरा दिल्ली के युवकों ने उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद हमलावर योगा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर फरार हो गए थे। मुजफ्फरनगर में जीआरपी ने सभी आठ आरोपी युवकों को पकड़ा लिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.