कानपुर, अप्रैल 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के कॉरिडोर-2 (सीएसए से बर्रा-8) के तहत करीब 4.10 किमी लंबे अंडरग्राउंड सेक्शन में ट्रैक निर्माण का काम गुरुवार से शुरू करा दिया गया। फरवरी में रेल पटरियों की वेल्डिंग और बिछाने का काम शुरू हुआ था। अब ट्रैक स्लैब की ढलाई का काम शुरू करा दिया गया है। इसके बाद ट्रैक पर थर्ड रेल लगाने की व्यवस्था की जाएगी। मेट्रो बैलास्ट-लेस (गिट्टी-रहित) ट्रैक का उपयोग करता है। 15-16 घंटे तक ट्रेन संचालन के दौरान रखरखाव का समय न मिलने से बैलास्ट लेस ट्रैक बनाया जाता है। इसमें कम से कम रखरखाव पर भी सुरक्षित और आरामदायक यात्रा मिलती है। इसका जीवन-चक्र भी काफी लंबा होता है। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने कहा कि अंडरग्राउंड सेक्शन में ट्रैक निर्माण अहम मील का पत्थर है। हमारी टीम निर्धार...