मेट्रो कॉरिडोर-2 डिपो में सिग्नलिंग उपकरणों की टेस्टिंग शुरू
कानपुर, सितम्बर 20 -- कानपुर। कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-2 (सीएसए-बर्रा-8) के निर्माणाधीन डिपो में रविवार को सिग्नलिंग उपकरणों की टेस्टिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सीएसए विश्वविद्यालय परिसर स्थित डिपो में सिग्नलिंग एवं टेलीकॉम विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में उपकरणों की कार्यप्रणाली और आपसी समन्वय की जांच शुरू हुई। डिपो में सिग्नलिंग प्रणाली के तहत 27 पॉइंट मशीनें, 31 सिग्नल और 55 एक्सल काउंटर स्थापित किए जाने हैं। इन सभी के इंस्टॉलेशन का काम लगभग पूरा हो चुका है। पॉइंट मशीनें ट्रेनों को एक लाइन से दूसरी लाइन पर सुरक्षित तरीके से शिफ्ट करने में मदद करती हैं, जबकि एक्सल काउंटर ट्रैक पर ट्रेन की मौजूदगी का पता लगाते हैं। डिपो में करीब 550 मीटर लंबे टेस्ट ट्रैक का भी निर्माण किया जा रहा है। यहां मेनलाइन के समान सॉफ्टवेयर और सिग्नलिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.